गुजरात में भगवान कृष्ण के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मोरारीबापू पर पूर्व विधायक ने किया हमले का प्रयास
द्वारका : रामकथाकार मोरारीबापु द्वारा भगवान कृष्ण व बलराम समेत के परिजनों पर टिप्पणी की गई थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद जगह-जगह विरोध होने लगा था। और आहिर समुदाय द्वारा उनको द्वारका आकर माफी मांगने के लिए कहा गया था। इस विवाद को शांत करने आज दोपहर मोरारीबापु खास द्वारका पहुंचे थे। जहां चल रही मीटिंग के दौरान पूर्व MLA पबूभा मानेक ने उनके ऊपर हमले का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद सांसद पूनमबेन ने कसम देकर विधायक को रोक लिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है।
वीडियो में स्पष्ट रुपसे देखा जा सकता है कि, पबूभा मानेक, पुनमबेन व मोरारीबापु बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक गुस्साए पबूभा मोरारीबापु को मारने दौड़ रहे है। हालांकि सांसद पूनमबेन उनको अपनी कसम देकर रोकते है। वहां मौजूद अन्य लोग भी पबूभा को रोककर बाहर ले जाते है। हालांकि जाते समय भी वह मोरारीबापु को निकल जाने के लिए कहते स्पष्ट सुनाई दे रहे है।
इससे पहले मोरारीबापु ने बताया कि, मेरी वजह से कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी। और उन्होंने द्वारकाधीश के सामने मेरी माफी की मांग की थी। जिसके चलते आज में खुद यहां आया। द्वारिकापुरी में भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन कर धन्य हुआ हूं। में एक कथाकार हू, और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा कभी नहीं था।