गुजरात : लोकडाउन के बीच फ़सल बीमा और कर्ज माफी को लेकर किसानों की ‘डिजिटल भूख हड़ताल’
गांधीनगर : मार्च महीने से ही देशभर में लोकडाउन चल रहा है। इसी बीच किसानों को बेमौसम बारिश और टिड्डियों समेत कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते फ़सल बीमा और कर्ज माफी की मांग के साथ राज्यमें किसानों ने ‘डिजिटल भूख हड़ताल’ शुरु की है। जिसमें किसान अपने घर में ही एक दिन भूख हड़ताल करता है। और इसका वीडियो बनाकर अन्य किसानों को आंदोलन में शामिल होने की अपील करता है। इस अनूठे आंदोलन में अभीतक 24 हजार किसान जुड़े होने का दावा भरतसिंह झाला ने किया है।
भरतसिंह झाला एक आरटीआई एक्टिविस्ट होने के साथ-साथ किसान अग्रणी है। इस आंदोलन के बारेमें बताते हुए उन्होंने कहा, इस वर्ष किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसेमें फ़सल बीमा और कर्ज माफी मिले बिना उनका जीना मुश्किल है। इसी कारण से मई को मैंने ही इस आंदोलन की शुरुआत की। बादमें गुजरात के गांव-गांव से किसान इसके समर्थन में आ रहे है। इतना ही नहीं शहरी इलाकों से भी सामाजिक अग्रणी आंदोलन में जुड़ रहे है।
किसानों द्वारा धीमी गति से शुरु हुई इस आंदोलन ने अब रफ्तार पकड़ ली है। और वॉट्सऐप, फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से कई किसान इसमें जुड़ने लगे है। इतना ही नहीं महिला किसान भी इस आंदोलन में शामिल होकर इसका समर्थन कर रही है। ऐसेमें अगर ये डिजिटल आंदोलन राज्य में फैलता है, तो आनेवाले समय में राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ना तय है।