गुजरात में आधे घंटे तक शेरों के झुंड ने रोका एम्बुलेंस का रास्ता, गर्भवती ने दिया बेटी को जन्म, वीडियो
ऊना : गीरगढ्डा में दिल दहलानेवाला मामला सामने आया। जिसमें आधी रात के वक्त चार शेरों के झुंड ने एम्ब्युलेंस का रास्ता रोक लिया था। इसी दौरान उसमें सवार गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण स्टाफ द्वारा एम्ब्युलेंस में ही डिलेवरी करवाई गई। और गर्भवती महिला ने सुंदर सी बेटी को जन्म दिया। आधे घंटे बाद शेरो का झुंड जंगल में चला गया था। और मां बेटी को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाया गया है।
संवाददाता के मुताबिक, ये मामला भाखा गांव का है। जहां अफसानाबेन नामक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के कारण एम्ब्युलेंस बुलाई गई। महिला को गीरगढ्डा ले जाते समय रसूलपरा के पास चार शेरों का झुंड रास्ते पर आने की वजह से एम्ब्युलेंस को वहीं रोकना पड़ा। और अफसानाबेन की पीड़ा बढ़ने के कारण ईएमटी जगदीश मकवाणा और पायलट भरत आहिर घबरा गए थे।
हालांकि बादमें गर्भवती महिला की पीड़ा को देखकर दोनों ने जोखिम उठाकर उसकी डिलिवरी एम्बुलेंस में करवाई। जिसमें अफसानाबेन ने बेटी को जन्म दिया। बादमें वहीं पे मां-बेटी का प्राथमिक उपचार भी किया गया। तकरीबन आधे घंटे बाद शेरों का झुंड रॉड की साइड में चला जाने के बाद उसी एम्ब्युलेंस से मां और बेटी को अस्पताल भेजा गया। एम्ब्युलेंस स्टाफ द्वारा किए गए इस कार्य के लिए परिजनों ने उसका आभार माना है।