गुजरात : अश्लील मांग का विरोध करने पर विवाहिता की हत्या कर आरोपी ने खुद भी खाया झहर
राजकोट : जामकंडोरणा के चरेल गाँव में एक अनूठा मामला सामने आया है। जिसमें इसी गांव के शख्स ने विवाहिता से अश्लील मांग की। और विरोध करने पर उसने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान उसके साथ रही अन्य दो महिलाओं को भी आरोपी ने घायल किया। इतना ही नहीं बादमें खुद भी झहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। बहरहाल आरोपी को अस्पताल भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय चंद्रिकाबेन भीखाभाई बोरिचा के रूपमें हुई। उनके पति ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने कहा कि, मेरी पत्नी परिवार की अन्य दो महिलाओं के साथ खेतों में मजदूरी करने जा रही थी। तभी इसी गांव का युवराज सिंह जडेजा नामक युवक वहां पहुंच गया। और पत्नी का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा।
मेरी पत्नी समेत तीनों महिलाओं के विरोध करने के कारण गुस्से में आकर उसने फावड़े से तीनों पे हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रुपसे घायल होने के कारण मौके पर ही मेरी पत्नी की मौत हो गई थी। और बाकी दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई। इतना कुछ होने के बाद डर के कारण देखते ही देखते युवराज सिंहने खुद भी झहर खा लिया था।