लोकडाउन में गांव जाने की जिद कर रही थी पत्नी, पतिने मौत के घाट उतार दिया !!
सूरत : शहर के लिंबायत क्षेत्रमें एक दिल दहलानेवाला मामला सामने आया है। जहां गांव जाने की जिद कर रही पत्नी को उसके पति ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को पुलिस हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस हत्या के पीछे उनके बीच चल रहे गृह क्लेश को जिम्मेदार बता रही है। बहरहाल मृतदेह को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गई है।
संवाददाता के मुताबिक, मामला गोडादरा गणेशनगर का है। जहां किराए के मकान में रहते शिवहरी सिंह सीताराम यादव ने अपनी पत्नी रूमीदेवी की हत्या कर दी है। बिहार के बक्सर जिले के देवेनपुर गांव का मूल निवासी शिवहरीसिंह कपड़ा बाजार में माल ढुलाई का काम करता था। कोविड19 के चलते लॉक डाउन होने के बाद से उसका काम काज बंद हो गया था। शहर में काम नहीं होने के कारण उसकी पत्नी उससे गांव जाने के लिए कह रही थी।
हालांकि गांव जाने का जुगाड़ नहीं होने के कारण से पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। और रूमीदेवी अकेले गांव जाने की बात कर देवध गांव की ओर चल पड़ी। इसी कारण शिवहरीसिंह उसके पीछे गया था। और गन्नें के खेत में लात-घूंसोसे पत्नी को बुरी तरह से पीटने लगा। उसने इतना पीटा की पत्नी बेहोश होकर वहीं गिर गई। शिवहरीसिंह भी रात भर वहीं बैठा रहा। और सुबह 5 बजे उसने पुलिस को फोन किया।
मामले की सूचना मिलते ही लिंबायत पुलिस मौके पे पहुंची। तब शिवहरीसिंह थर थर कांप रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस खेत में पहुंची। तब रुमीदेवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में पति शिवहरीसिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। उसी की प्राथमिकी के आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पिछले काफी दिनों से पति-पत्नी में गृहकलेश को लेकर विवाद चल रहा था। इस रंजिश में सब्जी लेने के बाद शिवहरीसिंह घूमने के बहाने उसे देवध गांव की ओर गन्ने के खेत में ले गया। और वहां चेहरे पर लात-घूंसो से बेरहमी पूर्वक पीटा। जब वह निढाल होकर गिर गई तो वह भी वहीं पर बैठ गया। सुबह पांच बजे उसने पुलिस को फोन किया तो उसे उम्मीद थी कि वह जिंदा होगी लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।