गांधीनगर : पूरा देश कोरोना की महामारी से लड़ रहा है। राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा भी कम से कम लोग संक्रमित हो इसके लिए प्रयास जारी है। इसी बीच गुजरात के सीएम रुपाणी ने पत्नी संग ऑनलाइन ही प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पूजा की। साथ अपने निवासस्थान से ही महादेव का दर्शन व अभिषेक कर उन्होंने देश-दुनिया को कोरोनामुक्त बनाने की प्रार्थना की है। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
वीडियो में स्पष्ट रुपसे देखा जा रहा है कि, रुपाणी पत्नी अंजलिबेन संग अपने निवासस्थान में है। और वीडियो कॉल के जरिए सुप्रसिद्ध प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन कर रहे है। और सोमनाथ के पंडितजी द्वारा ऑनलाइन ही मंत्रोच्चार कर रुपाणी दंपति को अभिषेक करवाया जा रहा है।
बतादे कि, गुजरात में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस भी अहमदाबाद से आए है। इसी कारण यहां सात दिनों का संपूर्ण लोकडाउन किया गया था। लेकिन इसके बावजूद प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसेमें रुपाणी ने मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सर्वशक्तिमान भोलेनाथ से भी प्रार्थना की है। महादेव के प्रति रुपाणी की इस श्रद्धा की लोग जमकर सराहना कर रहे है।