सूरत : कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाउन जारी है। इसका असर मजदूरों पर देखने को मिल रहा है। इसी बीच शहर के डायमंड ड्रीम सिटी में काम चल रहा था। इस दौरान वहां मौजूद मजदूरोंने गांव वापस जाने की मांग के साथ हंगामा किया। और तोड़फोड़ करने लगे। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और मजदूरों को समजाकर उनका गुस्सा शांत किया था।
मजदूरों ने आरोप लगाया कि, वह अपने वतन वापिस जाना चाहते है। लेकिन काफी दिनों से उनको सिर्फ जूठा दिलासा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं देश में लोकडाउन होने के बावजूद उनसे काम करवाया जा रहा है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैलने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है। और बिना काम यहां पे रहना मुमकिन नहीं है। इसीलिए उन्हें वापिस भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।
लोकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर हमला
इधर शहर के डिंडोली इलाके में पुलिस पर हमले की घटना सामने आई है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि इलाके में कुछ जगहों पर लोग खुलेआम घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस की पीसीआर वैन इलाके में पहुंची। लेकिन वहां कुछ लोगों ने उनके उपर हमला कर दिया था। इस हमले के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।