गांधीनगर : गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अहमदाबाद में तो प्रति 11 मिनट एक नया पॉजिटिव केस सामने आ रहा है। इसी बीच राज्य के केपिटल और अहमदाबाद से काफी नजदीक गांधीनगर से अच्छी खबर सामने आई है। यहां से मिले सभी पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर लौट जाने के कारण गांधीनगर कोरोना मुक्त शहर बन गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांधीनगर के सेक्टर-29 निवासी उमंग पटेल और उसकी पत्नी 16 मार्च को ही दुबई से लौटे थे। बादमें 19 मार्च को उमंग कोरोना से संक्रमित होने की हकीकत सामने आई। जिसके चलते उसके परिजनों की जांच की गई थी। जिसमें उसकी पत्नी, पुत्र, भाई, दादा-दादी, माता-पिता, बुआ-फूफा, और फूफा की माता समेत 11 की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इन सभी का उपचार अहमदाबाद-गांधीनगर के अस्पताल में चल रहा था।
उपचार के दौरान उम्र और अन्य बीमारियों के कारण उमंग के दादा की मौत हुई। लेकिन परिवार के बाकी लोग एक के बाद एक स्वस्थ होकर घर लौटने लगे थे। हालांकि करीब महीनेभर तक अहमदाबाद अस्पताल में उमंग का इलाज चलता रहा। कल शाम को उमंग की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अब उसे भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस प्रकार अब गांधीनगर में कोरोना से संक्रमित कोई नहीं रहा है।