अहमदाबाद : गुजरात कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनने के कगार पर है। पिछले छह दिनों से प्रति आधे घंटे में यहां से एक नया मरीज मिल रहा है। मनपा के आयुक्त विजय नेहरा के मुताबिक, लोकडाउन के नियमों का पालन नहीं होने के कारण हॉटस्पॉट इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया। लेकिन कर्फ्यु मुक्ति के समय बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो रहे है। जिसके कारण संक्रमण को रोकने में कामयाबी नहीं मिल रही है। अगर ऐसा ही रहा तो अब प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विजय नेहरा ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की चेतावनी देते हुए घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी है। और बताया कि राज्य की स्थिति तेजी से बिगड़ी है। और हर दिन अब 100 नए मरीज मिल रहे हैं। इस गंभीर बीमारी से बचने का एक ही रास्ता है कि सभी लोग घर पर ही रहें। लेकिन लोग प्रशासन की बात को समजने के लिए तैयार नही है। ऐसे में प्रशासन को न चाहते हुए सख्ती करनी पड़ेगी। जिसमें जरूरत पड़ने पर कर्फ्यु मुक्ति का समय भी घटाया जा सकता है।
बतादे कि, अहमदाबादमें पहले 243 मरीज थे। पिछले छह दिनों में कोरोना के 347 नए केस सामने आए हैं। मरीजों के आंकड़ें पर गौर करें तो यह काफी तेजी से बढ़ रहा है। और तकरीबन हर आधे घंटेमें एक नया पॉजिटिव केस सामने आ रहा है। गुजरात के कोरोना पॉजिटिव केसों में 60 प्रतिशत से ज्यादा अहमदाबाद से आए हैं। इस कारण स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शहर को रेड हॉटस्पॉट जोन में शामिल किया गया है।