अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिलने के बाद आणंद के भाजपा सांसद मितेश पटेल भी होम क्वोरंटाईन हो गए हैं। वह मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिलने उनके निवास स्थान गए थे। जहां भीखूभाई पटेल, मेेहुल पटेल और मनीष पटेल भी उनके साथ थे। और उन्होंने रूपाणी को मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपए का चेक भेंट किया था। मितेश पटेल के साथ अन्य सभी भी होम क्वोरंटाईन हो गए हैं।
गुजरात कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अगले एक सप्ताह तक किसी से नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। कोरोना पॉजिटिव पाए गए गुजरात कांग्रेस के विधायक इमरान
खेड़ावाला के साथ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बैठक में हिस्सा लेने वाले दो कांग्रेस विधायक होम क्वोरंटाईन हो गए हैं। दाणीलीमडा से विधायक शैलेष परमार और दरियापुर गयासुद्दीन शेख के नमूने जांच के लिए भेजे गए। जिसमें गयासुद्दीन शेख भी संक्रमित पाए गए है।