अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में कुछ दिनों पहले पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई थी। लेकिन रविवार को इसी शहर में लोकडाउन का संदेश लेकर निकली पुलिस पर लोगोंने फूलों की बारिश की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। और इस वीडियो को लोग धड़ाधड़ शेर करने लगे है। https://youtu.be/ZeLepK0Es20वीडियो में स्पष्ट रुपसे देखा जा सकता है कि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने अहमदाबाद में मार्च निकाला है। और पुलिस लोगों को लॉकडाउन का पालन करने का संदेश दे रही है। इस दौरान पुलिस जब गलियों से गुजर रही है तो बालकनी में खड़े लोग ताली बजाकर उनका स्वागत कर रहे है और उनके ऊपर फूलों की बारिश कर रहे है।इस घटना को लेकर एक बात स्पष्ट हुई है कि, अभी भी लोग पुलिस, प्रशासन और सरकार पर पूरा भरोसा कर रहे हैं। बतादें कि, गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए। जिससे राज्य में कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 538 हो गई है। राज्य में 398 संक्रमितों का इलाज जारी है जबकि चार मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।