लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में पढ़ रहे थे जुमे की नमाज, 16 गिरफ्तार ,देखे
वडोदरा : गुजरात के वडोदरा और संघ शासित क्षेत्र दमन में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान सामाजिक मेलजोल से दूरी के आदेश का उल्लंघन कर जुमे की नमाज पढ़नेवाले 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि चौरई तहसील के खैरीखुर्द गांव से 40 लोग भागने में कामयाब हुए है।
पुलिस निरीक्षक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि, चौरई तहसील के खैरीखुर्द गांव में लॉकडाउन का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर लोगों के इकठ्ठा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके चलते की गई जांच के दौरान रात को एक मस्जिद में गांव के सरपंच सहित 40 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामूहिक तौर पर नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि वह पुलिस को देख भाग गए थे
इसके अलावा शहर के पानीगेट क्षेत्र से नौ और दमन की एक चॉल से सात लोगों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के लिए पकड़ा गया। बतादे कि, दो दिन पहले वडोदरा में सात लोगों को मस्जिद के भीतर एकत्रित होकर नमाज पढ़ने के लिए गिरफ्तार किया गया था।