सूरत : देशभर में चल रहे लोकडाउन के बीच बुधवार को शौच करने गई चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म करते समय बच्ची शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसे बुरी तरह से पीटा था। इससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ज़िसके चलते उसको अस्पताल भेजा गया है।
मामला अश्विनी कुमार श्मशान के पास बंद कारखाने का है। जहां पर नितेश रामनरेश सिंह राजपूत नामक दरिंदा एक मासुम को उठाकर लाया था। बादमें उसके साथ ज्यादती कर के फरार हो गया। आरोपी ने इस तरह से दरिंदगी की थी कि, बच्ची लहूलुहान होकर कारखाने में रो रही थी। उसके रोने की आवाज सुनकर कंपनी में रहनेवाले श्रमिकों ने उसे घर पहुंचाया। बादमें मासुम को स्मीमेर अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने की जानकारी मिली है।
मामले की जांच के दौरान बच्ची को उठाकर जानेवाला आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ था। जिसके आधार से पुलिस ने कुछ ही घंटोंमें उसे गिरफ्तार कर लिया। और आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की थी। जिस पर कोर्ट ने आरोपी को 15 अप्रैल तक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नितेश सिंह राजपूत वर्ष 2017 में कोलकाता के भद्रेश्वर हुगली में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ था। और छह महीने जेल में था। आरोपी दुष्कर्म या अन्य अपराधों में शामिल है या नहीं की जांच की जा रही है। दुष्कर्मवाली जगह की शिनाख्त करके रिकन्ट्रक्शन पंचनामा और अन्य सबूत जुटाने के लिए आरोपी का होना जरूरी है। इस कारण उसके रिमांड लिए गए है। जिसके दौरान महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।