गुजरात में बढ़ा कोरोना का संकट राजकोट में 5 समेत 24 घंटे में 100 नए केसराजकोट : राज्य में कोरोना का संकट प्रतिदिन बढ़ रहा है। राजकोट के जंगलेश्वर में और 5 पॉजिटिव केस सामने आए है। इधर वडोदरा स्थित नागरवाड़ा क्षेत्र के सैयदपूरा में भी कल रात को 17 पॉजिटिव केस सामने आए। इतना ही नही कच्छ में भी कोरोना के पॉजिटिव वृद्ध की पत्नी और पुत्रवधू का रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर सिर्फ 24 घंटे में ही 100 नए केस दर्ज हुए है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में दौड़-धूप मची है।
राजकोट के जंगलेश्वर क्षेत्र से गुजरात का पहला केस सामने आया था। वहीं से कल रात दो पॉजिटिव केस सामने आने पर इन मरीजों के संपर्कों की जांच शुरू की गई। जिसमें पॉजिटिव आई दोनों महिलाओं के परिजन समेत और पांच पॉजिटिव केस सामने आने पर इसी क्षेत्र के कुल 7 पॉजिटिव केस हुए है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इधर वडोदरा में नागरवाड़ा के सैयदपूरा क्षेत्र से 21 पॉजिटिव केस सामने आने पर इस क्षेत्र के साथ तांदलजा को भी क्लस्टर क्वोरंटाईन् कर दिया गया है।
अहमदाबाद में कल दोपहर तक 58 पॉजिटिव केस दर्ज हुए थे। जिसमें दाणीलिमड़ा स्थित सफी मंझिल क्षेत्र कोरोना का एपी सेंटर बन चुका है। यहां एक व्यक्ति के कारण 30 लोगो को संक्रमण हुआ होने की हकीकत सामने आई है। पहले यहां से एक पॉजिटिव केस आने के बाद पूरे इलाके को क्लस्टर क्वोरंटाईन् किया गया था। बादमें 128 लोगो के सेम्पल लिए गए थे। ऐसे में आज और भी पॉजिटिव केस सामने आने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।