पंजाब में लॉकडाउन को बढ़ा कर किया गया 30 अप्रैल तक, क्या अब पूरे देश में लॉकडाउन बढेगा?
देश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है, पुरे देश में लॉकडाउन चल रहा है इसके बावजूद लोग मान नही रहे है और अपने अपने घरो से बाहर जान बुझ कर घूम रहे है, और आज इसी की बदौलत देश में कोरोना के करीब 6000 केस हो चुके है और ये आकडे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है|
पंजाब सरकार ने लगातार बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दिया है, पंजाब सरकार के अनुसार अबतक पुरे प्रदेश में करीब 99 केस सामने आ चुके है सिर्फ बुधवार को ही कोरोना के 20 नए केस सामने आ गये, पुरे पंजाब में मरने वालो की संख्या 14 पर पहुच गयी है|
दोस्तों जैसा की सरकार हम सभी से बार बार अनुरोध कर रही है की लॉकडाउन का पालन करे और अपने अपने घरो में रहे, क्योकि जब तक हम अपने घर में है तभी तक सुरक्षित है,आप लोग सरकार के इस आदेश का पालन जरुर करे और अपने अपने घरो में ही रहे।