ईरान में फंसा गुजराती परिवार फ्रूट-सब्जी पर बिता रहा दिन, मोदी-शाह से लगाई मदद की गुहार, वीडियो
राजकोट : विश्व में कोरोना वायरस को लेकर दहशत फैली है। ऐसेमें एक गुजराती परिवार ईरान के तहेरीन शहर में फंस गया है। परिवार के युवक केरविन शाहने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर अपनी कथनी सुनाई है। साथ ही इंडियन एम्बेसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है। और कहा है कि, अभी हम पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन आनेवाले समय में अगर हमें कुछ हो जाता है तो इसके लिए भी इंडियन एम्बेसी तहेरान ही जिम्मेदार होगा।
6 दिनों से इंडियन एम्बेसी के चक्कर काट रहा हूं : केरविन शाह
बकौल केरविन वह पिछले 20 दिनों से तहेरान में है। और छह दिनों से इंडियन एम्बेसी के चक्कर काट रहे है। यहां तीन-तीन घंटे अलग-अलग अधिकारियों से रिक्वेस्ट करने के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। और प्रतिदिन जूठी तसल्ली दी जा रही है। मेरे माता-पिता सीनियर सिटीजन होने के बावजूद भगवान की दया से अभी हम स्वस्थ है। लेकिन इंडियन एम्बेसी के इस रवैये के कारण हमें भी कोरोना वायरस होने की संभावना बढ़ने लगी है।
इंडियन एम्बेसी के लोग भारतीयों को कमजोर समझ रहे है।
केरविन ने आगे बताया कि, भारत के अलावा सभी देशों की फ्लाइट शुरु हो चुकी है। क्योंकि खुद इंडियन एम्बेसी के लोग ही भारतीयों को कमजोर समझ रहे है। और हररोज अगले दिन कुछ करने का वादा करने के सिवा कोई काम नहीं कर रहे है। हम वेजिटेरियन है, और यहां सिर्फ नॉनवेज ही मिलता होने के कारण हमें फ्रूट-सब्जी पर गुजरा करना पड़ रहा है। में हाथ जोड़ के विदेश मंत्रालय के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बिनती करता हूं, कि, हमारे लिए जल्द से जल्द कुछ करे। और हमे सुरक्षित रुपसे वतन पहुंचाए।