दो साल से किशोरी को हवस का शिकार बनाता था सौतेला पिता, गर्भवती होने पर फूटा भंडा, गिरफ्तार
राजकोट : शहर के नवागाम क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया। जिसमें सौतेला पिता 16 वर्षीय बेटी को दो साल से हवस का शिकार बना रहा होने की हकीकत सामने आई है। बेटी गर्भवती होने पर सारी सच्चाई माता के सामने आई है। और उनके द्वारा महिला पुलिस में शिकायत दर्ज किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांचमे जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, 17 साल पहले एक महिला की शादी उसीकी जाती के युवक से हुई। और उनके घर बेटी का जन्म हुआ। लेकिन बेटी तीन साल की होने पर महिला का पति दोनों को छोड़कर चला गया। इस कारण कुछ साल पहले महिला ने दूसरी शादी की थी। और बेटी संग दूसरे पति के साथ रहने लगी थी। इतना ही नहीं दोनों की एक संतान भी है।
दो दिनों पहले महिला की 16 वर्षीय बेटी ने पेटदर्द की शिकायत की थी। जिसके चलते उसे अस्पताल भेजा गया। जहां बेटी गर्भवती होने की हकीकत जानकर मां सुन्न रह गई। हालांकि बादमें बेटी से पूछताछ में इसके लिए उसका दूसरा पति जिम्मेदार होने की सच्चाई को जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लेकिन बेटी को इन्साफ दिलाने के लिए हिंमत कर के उसने शिकायत दर्ज की है।
पीड़िता से की गई पूछताछ में तकरीबन दो साल से उसका सौतेला बाप उसका फायदा उठा रहा था। जब भी मौका मिलता वह उसको अपनी हवस का शिकार बनाता था। साथ ही किसीको बताने पर उसकी माता को मारने की धमकी भी इस निर्दय पिता द्वारा बेटी को दी गई थी। जिसके चलते वह चुपचाप ये प्रताड़ना सह रही थी। बेटी के साथ ज्यादती करनेवाले इस पिता को लोग जमकर कोस रहे है।