गुजरात : कब्र से गायब हुआ दो महीने की बच्ची का मृतदेह, मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई खुदाई
सूरत : शहर के डिंडोली क्षेत्र में दो माह की बच्ची का मृतदेह कब्र से गायब हुआ। परिजन दूध पिलाने की रस्म करने गए टैब वहां कब्र के बाहर बच्ची के कपड़े देखकर चौंक गए थे। और पुलिस को खबर की गई। मामले को लेकर मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन कब्र की खुदाई की गई। लेकिन मृतदेह नहीं मिलने पर पुलिस जांचमे जुट गई है। गौरतलब है कि, दो महीने पहले भी शहर के लिंबायत में इसी प्रकार एक बच्ची का मृतदेह गायब हुआ था।
संवाददाता के मुताबिक, दो माह पहले डिंडोली क्षेत्र के एक परिवार की दो महीने की बच्ची की मौत हुई। जिसके चलते उसके मृतदेह को रावनगर कब्रस्तान में दफनाया गया। धार्मिक रस्म के मुताबिक परिजन यहां गए थे। लेकिन दफनाते समय बच्ची को पहनाए गए कपड़े कब्र के बाहर पड़े देखकर चौंक गए। साथ ही स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।
कोर्ट द्वारा मंजूरी मिलने पर पुलिस अधिकारी समेत मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र को खोदा गया। इतना ही नहीं परिवार से कोई ग़लती हुई होने की आशंका को लेकर आसपास की अन्य दो कब्र भी खोदी गई। लेकिन इस पर भी मासुम का मृतदेह नहीं मिला। दो महीनों में मृतदेह गायब होने की बात को लेकर लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है। साथ ही ब्लैकमैजिक के लिए मृतदेह चुराए जाने की चर्चाए लोगों में चल रही है।