पासपोर्ट कचहरी का सराहनीय काम, पति की मौत से दुःखी महिला का आधे घंटे में बनाया पासपोर्ट
अहमदाबाद : आमतौर पे पासपोर्ट इश्यू होने में 15 से 30 दिनों का समय लगता है। लेकिन शहर में स्थित पासपोर्ट कचहरी ने प्रशंसनीय काम किया। दरअसल नडियाद निवासी एक महिला के पति की केन्यामें मौत हो गई। अपनी दोनों संतानों के साथ वह केन्या जाने निकल गई। लेकिन एरपोर्ट पहुंचने के बाद उसे अपना पासपोर्ट एक्सपायर होने की जानकारी मिली। और वह पासपोर्ट बनवाने अहमदाबाद पहुंची थी। पति की मौत से दुःखी इस महिला का पासपोर्ट सिर्फ 35 मिनट में इश्यू कर दिया था।
17 फरवरी को किडनी फेल होने के कारण पति की मौत होने की खबर महिला को मिली। और एरपोर्ट में खुद का पासपोर्ट एक्सपायर होने की हकीकत सामने आई। जिसके चलते अपनी दोनों संतानों को केन्या भेज वह अहमदाबाद पासपोर्ट कचहरी पहुंची। और वहां उसने ऑफिसर सोनिया यादव को अपनी कथनी सुनाई। महिला की बात सुनकर ऑफिसर ने तुरंत ही उनका पासपोर्ट बनाने का आदेश दिया।
महिला ने 11:15 मिनट पर अपने जरूरी दस्तावेज जमा किए। और ऑफिसर सोनिया की निगरानी में स्टाफ ने 11:50 को नया पासपोर्ट महिला के हाथों में सौंप दिया। इतना जल्दी पासपोर्ट मिलने पर महिला ने ऑफिसर सोनिया और उसकी टीम का शुक्रिया अदा किया। और वहां से सीधे मुंबई पहुंचकर केन्या जाने के लिए रवाना हो गई है। पासपोर्ट कचहरी के इस कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे है।