पाकिस्तान की नापाक हरकत, और दो नाव समेत 12 मछुआरों का किया अपहरण
पोरबंदर : पाकिस्तान ने दो दिनों पहले 4 भारतीय नाव समेत 23 मछुआरों का अपहरण किया था। कल रात को पाकिस्तानी मरीन ने और 12 मछुआरों को दो नाव समेत पकड़ लिया है। जिसके चलते मछुआरों में रोष के साथ डर का माहौल फैल गया है। अपहृत मछुआरे ज्यादातर गुजरात के वलसाड और ऊना क्षेत्र के होने की जानकारी मिली है।
पोरबंदर मछुआरा एसोसिएशन प्रमुख अश्विन जूंगी ने इस बारेमें जानकारी देते हुए बताया कि, कल रातको 12 मछुआरे 2 नावों में मछलियां पकड़ रहे थे। तभी पाकिस्तान मरीन की पेट्रिलिंग टीम ने उसको घेर लिया था। बादमें बंदूक की नौंक पे उसको पाकिस्तान ले गए थे। हालांकि अभीतक नावों या मछुआरों का नाम की जानकारी नहीं मिली है।
बतादे कि, धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान द्वारा समुद्री सीमाओं से घुसपैठ का प्रयास करने के कई प्रयास नाकाम किए जा चुके है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान निःसहाय मछुआरों को अपना निशाना बना रहा है। और भारतीय सीमामे मछुआरी करने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय जलसीमा उल्लंघन के तहत तीन दिनों में 35 मछुआरों समेत 6 नावों का अपहरण किया है।