छत से फेंकने की धमकी देकर 7 साल की मासुम के साथ दुष्कर्म, दरिंदा गिरफ्तार
वेरावल : शहर में 7 साल की मासुम के साथ दुष्कर्म का घिलौना मामला सामने आया है। जिसमें दरिंदा खेलने के बहाने मासुम को छत पर ले गया। बादमें थप्पड़ मारकर वहां से नीचे फेंकने की धमकी देकर मासुम के कपड़े उतरवाए। और मासुम से दरिंदगी करके वहां से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने इस वहशी दरिंदे को दबोच लिया है।
शहर के एक घर में किसीकी मृत्यु हुई थी। इसी कारण माता सात वर्षीय बेटी और बेटे के साथ वहां गई थी। इस दौरान भाई-बहन नीचे खेल रहे थे। तभी रात के करीब 10 बजे एक शख्स वहां आया। और बच्ची के साथ खेलने और उसकी माता के पास जाने के बहाने बिल्डिंग की छत पर ले गया।
वहां पहुंचते ही मासुम को थप्पड़ मारकर नीचे फेंकने की धमकी देने लगा। बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो दरिंदे ने मुंह में कपड़ा डाल दिया। और फिर उसके साथ दुष्कर्म और सृष्टि के खिलाफ गंदा काम कर मासुम को वही छोड़कर फरार हो गया। भाई के साथ खेल रही बेटी दिखाई नहीं देने पर माता उसको ढूंढने लगी।
तभी डर के कारण सीढ़ी पर बैठी बेटी माता को देख उससे चिपककर रोने लगी। और अपने साथ हुई इस ज्यादती के बारेमें मां को बताया। जिसे सुनकर माता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। हालांकि हिंमत रखते हुए उसने अपने पति समेत परिजनों को खबर की। और बादमें बच्ची को अस्पताल भेजकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।