पत्नी को सबक सिखाने प्रेमिका का तलाक़ करवाया, उससे शादी के महीनेभर बाद पत्नी के पास लौट गया
सूरत : शहर में पति-पत्नी का अनूठा किस्सा सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए न सिर्फ प्रेमिका का तलाक करवाया, बल्कि उससे शादी भी कर ली। हालांकि महीनेभर बाद वह प्रेमिका को छोड़कर पत्नी के पास वापिस लौटने के कारण प्रेमिका ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अलथाना में रहनेवाली ममता यादव की शादी 27 मई-2014 को रितेश के साथ हुई थी। और उसकी दो बेटियां 14 साल की महेक और 6 वर्षीय किशिता भी है। कुछ समय पहले वह दिल्ही निवासी और दो संतानों के पिता मनोज के संपर्क में आई। दोनों 20 साल पहले साथ में पढ़ाई करते थे। मनोज ने खुद पत्नी से असंतुष्ट होने के साथ स्कूल के दिनों से उससे प्यार करता होने की बात बताकर ममता को झांसे में लिया।
मनोज द्वारा खुद तलाक लेकर शादी का वादा करने के कारण पीड़िता ने 22 जुलाई-2019 को अपने पति रितेश को तलाक दे दिया। 24 जुलाई-2019 को ही मनोज ने दिल्ही के आर्यसमाज मंदिर ट्रस्ट में उससे शादी भी कर ली। और दोनो सूरत में एकसाथ रहने लगे। महीनेभर बाद 22 अगस्त को पहली पत्नी ने केस किया होने का बहाना कर मनोज दिल्ही चला गया।
पिछले छह महीनों से मनोज पीड़िता के सामने अलग अलग बहाने बना रहा था। वह दिल्ही जाने की बात करती तो उस पर भी मनोज इन्कार कर देता था। कुछ दिनों पहले मनोजने सामने से पीड़िता को फोन किया। और कहा कि, मैने अपनी पत्नी को सबक सिखाने के लिए तुमसे शादी की थी। अब मेरा तुम्हारे साथ कोई संबंध नही। और मेरा सूरत वापिस आने का कोई सवाल ही नहीं है।