शावकों संग सड़क से जा रही थी शेरनी, सामने आई बाइक तो देखे क्या किया
अमरेली : गीर क्षेत्र से आएदिन शेर-शेरनी के वीडियो सामने आते रहते है। लेकिन इसबार अनूठा वीडियो सामने आया है। जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि, एक शेरनी शावकों के साथ जा रही है। तभी अचानक सामने एक बाइक आता है। बाइक चालक के आश्चर्य के बीच शेरनी शावकों समेत रास्ते से हटकर झाड़ियों में चली जाती है। राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो जमकर वायरल हुआ है।
आमतौर पे गीर के किसानो को शेरो की मौजूदगी से कोई खास डर नहीं लगता है। लेकिन अचानक शेरनी सामने आने पर किसीका भी सुन्न होना स्वाभाविक है। हालांकि यहां तो शावकों की सुरक्षा के लिए चिंतित शेरनी का अलग ही व्यवहार दिखाई दे रहा है। बजाय बाइक सवार का सामना करने के शेरनी ने उसे रास्ता दे दिया। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा भी लग रहा है कि, जानवरों में भी बेसिक रोड सेंस होता है।
36 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरनी अपने बच्चों के साथ कच्ची सड़क पर निकलती है। कुछ दूर चलने के बाद सामने एक किसान बाइक पर आता है। हालांकि किसान अपनी बाइक को रोक लेता है।लेकिन तभी बड़े आराम से शेरनी अपने बच्चों के साथ जंगल की तरफ चली जाती है।