जेठानी ने देवरानी को अपने पति के साथ कमरे में बंद कर दिया, जेठ ने की ज्यादती
अहमदाबाद : शहर में दुष्कर्म का एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है। जिसमें जेठानी ने अपने पति के साथ मिलकर देवरानी पर दुष्कर्म करवाया। जेठानी ने देवरानी को अपने ही पति के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जेठ ने उसके साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं उसको जलाने का प्रयास भी किया जाने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा है।
देवरानी की शिकायत के मुताबिक, वह हरियाणा की निवासी है। वर्ष 2009 में शादी के बाद वह साबरमती क्षेत्र में ससुरालियों के साथ रहती है। पिछले कुछ वक्त से ससुराल के लोगो ने उसे प्रताड़ित करना शुरु किया था। जिसमें जेठानी ने षड्यंत्र में फ़ांसकर उसको जेठ के साथ कमरे में बंद कर दिया। बादमें जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई।
इस बारेमें सांस समेत घर के लोगो से बात करने पर उसका साथ देने के बजाय सबने उसकी पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया था। इतना ही नहीं वहां पेट्रोल छिडककर उसको जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि उसके द्वारा मचाया गया शोर सुनकर पड़ौसी वहां पहुंच गए। और उसको मुक्त करवाया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांचमे जुटी है।