बीच समंदर मछुआरों की नाव में लगी आग, छह को बचाया गया, एक लापता, वीडियो
द्वारका : कल देर रात बीच समंदर में मछुआरों की एक नाव में अचानक आग लग गई। हालांकि नजदीक में मौजूद दूसरी नाव मौके पर वहां पहुंच गई। और नाव में सवार सात मछुआरों में से छह को बचाकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। लेकिन इस दौरान अन्य एक मछुआरा लापता होने पर उसकी खोजबीन जारी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें स्पष्ट रुपसे नाव को जलता हुआ देखा जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अरब सागर में द्वारका के समुद्र में दीव के वणांकबारा बंदरगाह की एक बोट में अचानक आग लग गई। जिसके कारण अफ़रातफ़री मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही दूसरी नाव के चालक की नजर पड़ने के कारण छह मछुआरों को बचा लिया गया। लेकिन एक लापता हो गया है। इस आग का कारण अभीतक सामने नहीं आया है।