16 वर्षीय बेटी नहीं करती थी पढ़ाई, पिता ने हाथपैर बांध झहर खिलाकर मार डाला
जुनागढ : वेरावल के इनाज गांवमें चार माह पहले 16 वर्षीय किशोरी की मौत हुई थी। मामले की जांच के दौरान चौंकानेवाली हकीकत सामने आई। जिसमें बेटी के पढ़ाई नहीं करने के कारण पिता ने उसके हाथपैर बांधकर झहर खिलाया होने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी स्तब्ध हो गई। हालांकि मृतक की माता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांचमे जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर-2019 को इनाज गांव से 11वी कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा का मृतदेह मिला था। मृतदेह के हाथपैर बंधे थे, और शरीर पे कई जगह चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसको झहर खिलाया गया होने की जानकारी मिली। जिसके चलते पुलिस ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका के साथ जांच शुरु की थी।
जिसमें किशोरी रामपरा गांव के मालदेभाई सोलंकी की बेटी हिरल होने की जानकारी मिली। परिजनों की पूछताछ में मृतक की माता कंचनबेन ने जो हकीकत बताई उसे सुनकर पुलिस भी चौंक उठी। कंचनबेन के मुताबिक, हिरल को पढ़ाई करना पसंद नहीं था। इसी कारण पति मालदे ने न सिर्फ हाथपैर बांधकर उसकी पिटाई की। बल्कि सब के सामने ही झहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी।
बादमें फिनाईल पिलाकर मामले को खुदकुशी बताने का प्रयास किया था। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर सबका मुंह बंद करवा दिया था। हालांकि मृतक के मामा ने पुलिस में अर्जी की। जिसकी गंभीरता से जांच होने पर मामले का पर्दाफाश हुआ है। बहरहाल मैजिस्ट्रेट के सामने मृतक की छोटी बहन का स्टेटमेंट लिया गया। साथ ही माता कंचनबेन ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर मालदे को गिरफ्तार कर कानूनी कारवाई शुरू की गई है।