अहमदाबाद : पुलिस द्वारा 2.18 करोड़ की लक्जरी कार को जरुरी दस्तावेज नहीं होने के कारण डिटेईन किया था।आज कार के मालिक रणजीत देसाई से जुर्माने का सूद 7.68 लाख,4 लाख पेनल्टी और रॉड टेक्स के 16 लाख समेत रु.27.68 लाख वसूल किए गए है। पुलिस के मुताबिक, यह देश का सबसे ज्यादा जुर्माना है। पुलिस द्वारा ट्विट कर इसकी जानकारी भी दी गई है।
बतादे कि, पुलिस ने 29 नवंबर को शहर के हेल्मेट सर्किल के पास रुपये 2.18 करोड़ की पोर्शे – 911 कार को नंबर प्लेट नहीं होने के कारण रोका था। और चालक के पास जरुरी दस्तावेज नहीं होने के चलते डिटेईन कर लिया गया था। उस समय चालक को 9.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन आज जुर्माने का सूद, रॉड टेक्स और पेनल्टी समेत कुल 27.68 लाख वसूल किए गए है।
बतादे कि, नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद पुलिस कानून का उलंघन करने वालों से भारी जुर्माना वसूल रही है। कई राज्यों में जुर्माने की राशी लाखों में वसूली जा रही है। ऐसे में गुजरात के इस कार मालिक से 27.68 लाख जुर्माना वसूला गया है। देशभर में ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोगोंमे पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कई चर्चाए होने लगी है।