गुजरात में अनजान शख्सों ने तोड़ी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, जांचमे जुटी पुलिस
अमरेली : लाठी के अकाणा रोड पर अनजान लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी। जिसके चलते गुस्साए लोग बड़ी संख्यामे इकट्ठा हो गए थे। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही ऐसी घिलौनी हरकत करनेवाले आरोपियों को ढूंढकर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके चलते मामला शांत हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अकाणा रोड पर स्थित हरिकृष्ण सरोवर का हाल ही में ब्यूटीफिकेशन किया गया है। और यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है। स्थानिक लोग हररोज यहां घूमने आते हैं। लेकिन कल रात को कुछ अनजान शख्सों ने गाँधीजी की इस प्रतिमा को तोड़ दिया था। और यह बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैलने की वजह से बड़ी संख्यामें लोग इकठ्ठा होने लगे थे।
इकट्ठा हुए लोगों मे चेम्बर ऑफ कामर्स के कई नेता, स्थानीय लोग और किसान संगठनो ने पदाधिकारी भी शामिल थे। हरिकृष्ण सरोवर के पास इस प्रतिमा की दुर्दशा देखकर लोगोंमे गुस्सा भड़क उठा था। हालांकि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी दौड़ गए थे। और अपराधियों को पकड़कर सख्त सजा देने का आश्वासन दिया था। तो पालिका ने प्रतिमा को फिर से पूर्ववत करने का वादा किया है।