गुजरात में मानव तस्करी, सूरत से लापता किशोरी को 70 हजार में बेचा गया, 6 महीने तक दरिंदगी
सूरत : गुजरात में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। शहर के सचिन क्षेत्र से लापता हुई किशोरी अहमदाबाद से मिलने पर मामले का खुलासा हुआ है। जिसमें पीड़िता को 70 हजार रुपये में बेचा गया होने की और पिछले छह महीनों से उसके साथ दरिंदगी की जा रही होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस भी चौंक उठी है। और हरीश नामक शख्स के घर से इस किशोरी को मुक्त करवा के मामले की जांचमे जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तकरीबन छह महीने पहले शहर के सचिन क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर माता-पिताने शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच के दौरान किशोरी अहमदाबाद सैजपुर-बोघा क्षेत्र में हरीश सोलंकी के घरमें होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके चलते हरीश के घर जांच करने पर किशोरी वहां से मिल गई।
पुलिस ने किशोरी को मुक्त करवाने के साथ आरोपी हरेश की पूछताछ शुरु की। जिसमें उसने 70 हजार रुपयों में एक महिला से किशोरी को खरीदा होने की हकीकत बताई। साथ ही छह महीनों से किशोरी को बंदी बनाकर उसके साथ ज्यादती करने का स्वीकार किया। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर के कानूनी कार्रवाई शुरु की है।
पीड़िता के मुताबिक, वह छह महीने पहले कपड़े सिलवाने गई थी। तभी वह एक महिला के संपर्क में आई। उस महिला ने किशोरी को अपने साथ चलने के लिए कहा। साथ ही कोई चीज सूंघाने की वजह से वह बेहोश हो गई। बादमें वह महिला के अहमदाबाद स्थित घर पे होंश में आई। वहां पांच दिनों तक तक रखने के बाद महिला ने 70 हजार रुपये लेकर उसको हरीश के साथ भेज दिया। जहां हरीश उसकी मर्जी के खिलाफ शरीर संबंध बनाता था।