मुस्लिमों के लिए 150 देश, हिंदुओ के लिए सिर्फ भारत, CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर सीएम रुपाणी
अहमदाबाद : साबरमती आश्रम के पास एक रैली को संबोधित करते हुए CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर सीएम रुपाणी ने विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि, दुनिया में मुस्लिम150 इस्लामिक देशों में से किसी को भी चुन सकते हैं। लेकिन हिंदुओं के लिए तो भारत एकमात्र विकल्प है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, वह इस विषय पर गांधीजी समेत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की इच्छाओं का भी अपमान कर रहे है।
बकौल रुपाणी, महात्मा गांधी ने 26 सितम्बर, 1947 की प्रार्थना सभा में कहा था कि, पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू और सिख, अगर वहां रहना पसंद नहीं करते हैं तो वे वापिस लौट सकते हैं। और उन्हें नौकरी देकर उनका जीवन सामान्य करना भारत का प्रथम कर्तव्य होगा। बापू ने पीड़ित नागरिकों को भारत की नागरिकता देने की बात कही है। वहीं तमाम विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी हैं। भ्रामक तथ्य फैलाकर विपक्ष लोगों को भड़काने का काम कर रहा है।
1947 में विभाजन के वक़्त पाकिस्तान में 22% हिंदू थे। लेकिन अब प्रताड़ना, बलात्कार और उत्पीड़न की वजह से उनकी जनसंख्या घटकर केवल तीन प्रतिशत रह गई है। इसलिए हिंदू भारत वापस आना चाहते है। हम वही काम कर रहे हैं जो कांग्रेस को इन संकटग्रस्त हिंदुओं की मदद के लिए करना चाहिए था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 200 शरणार्थियों का स्वागत कर उन्हें गुजरात सरकार द्वारा जल्द से जल्द नागरिकता दिए जाने का ऐलान भी किया है।