https://youtu.be/nKOgxIVavFY by
गिरसोमनाथ : अरबी समुद्र के ओखा क्षेत्र में स्टिम्बर से टक्कर के कारण एक नाव डूब गई थी। जिसमें सवार सात मछुआरे भी लापता हो गए है। इस डूबती नाव का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जिसको लेकर जांचमे जुटी कोस्टगार्ड की टीम ने दो दिनों की मेहनत के बाद नाव को तो ढूंढ निकाला है। लेकिन मछुआरों का कुछ पता नहीं चलने के कारण परिजनों में मातम फैल गया है।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रुपसे देखा जा सकता है कि, पूरी नाव देखते ही देखते कैसे समुद्र में डूब जाती है। संवाददाता के मुताबिक, डूबी हुई नाव का नाम मोइन था। जिसमें कोडिनार के वेलण गांव के तीन, ऊना के देलवाड़ा गांव का एक, छारा गांव का एक और दामली गांव के दो समेत कुल सात मछुआरे सवार थे। करीबन चार दिनों पहले बड़ी स्टिम्बर से टक्कर के कारण यह नाव डूबने के बाद सभी मछुआरे लापता हो गए।
इस बात की जानकारी मिलते ही कोस्टगार्ड ने खास सर्च ऑपरेशन शुरु किया था। दो दिनों की मेहनत के बाद कोस्टगार्ड को डूबी हुई नाव मिल चुकी है। लेकिन उसमें सवार मछुआरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जिसको लेकर उनके परिजनो में मातम सा छाया है। और वह समुद्री किनारे बैठकर अपने स्वजन का इंतजार कर रहे है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, इन मछुआरों के जिंदा लौटने की संभावना काफी कम है।