अमरेली : विसावदर, बगसरा और धारी क्षेत्र में तेंदुए ने आतंक मचाया है। तीन दिनों में 2 समेत पिछले कुछ समय में 17 लोगों का इस मानवभक्षी तेंदुए ने शिकार किया। और अन्य एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इतना सबकुछ होने के बाद वनतंत्र द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय विधायक हर्षद रीबड़िया कंधे पे बंदूक लेकर किसानों की सुरक्षा करने मैदान में उतर गए है।
बकौल रीबड़िया, एक किसान अग्रणी होने के नाते उनकी सुरक्षा करना मेरा धर्म है। अगर वनतंत्र इस मानवभक्षी तेंदुए का शिकार नहीं कर सकता है, तो मुजे खुद उसका शिकार करना पड़ेगा। इसीलिए में कंधे पे बंदूक लेकर निकला हूं। अब तेंदुए को किसी निर्दोष की जान लेने से पहले मेरी बंदूक की गोली का सामना करना पड़ेगा। बतादे कि, रीबड़िया ने पहले सीएम को खत लिखकर इस बारेमें जानकारी दी है।
विधायक के बंदूक लेकर निकलने के बाद वनतंत्र भी हरकत में आ गया है। और लोगो की जाने लेनेवाले ये तेंदुए को देखते ही मारने के आदेश दे दिए गए। और किसानों को शाम सात बजे के बाद खेतो में नहीं रुकने के आदेश दे दिए गए है। साथ ही 16 सीसीटीवी समेत 24 घंटे का कंट्रोल रुम शुरू कर दिया गया है। तमाम किसान भी वनतंत्र और विधायक रीबड़िया की सभी प्रकार से मदद करने के लिए तैयार खड़े है।