अमरेली : जिले में आएदिन तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आती है। मोटा मुंजियासर गांव में ऐसी ही और एक घटना सामने आई है। जिसमें गहरी नींद में सो रहे किसान को तेंदुए ने न् सिर्फ 200 फिट तक घसीटकर अपना शिकार बनाया, बल्कि उसके 7 टुकड़े कर दिए है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में वनतंत्र पर गुस्सा दिखाई दे रहा है। और तेंदुए को मारने की मांग लोगोंने की है।
संवाददाता के मुताबिक, मोटा मुंजियासर गांव में 55 वर्षीय वजुभाई बारड़ खेतों के झोंपड़ी में खटिया पर सो रहे थे। तभी अचानक हिंसक तेंदुआ पहुंच गया। और उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। तेंदुआ वजुभाई को गले से पकड़कर 200 फिट तक घसीट गया। और उनका शिकार कर शरीर के सात टुकड़े कर दिए। जिसके चलते स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल फैल गया है।
किसान की मौत से आहत गांववालो ने तेंदुए को जान से मारने के साथ मृतक के परिजनों को 25 लाख की मदद की मांग भी की। और किसान की लाश स्वीकार ने का भी इन्कार कर दिया था। हालांकि बादमें वनतंत्र द्वारा 6-6 सदस्यों की अलग-अलग टीमें बनाकर 20 पिंजरे के साथ तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है। साथ ही ऐसे हादसे रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में 24 घंटे बिजली पहुंचाने की बात पर चर्चा की जा रही है।