वडोदरा : शहर के नवलखी मैदान में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। जिसमें अपने फियांस को मिलने गई किशोरी को झाड़ियों में खींचकर दो शख्सों ने उस पर दुष्कर्म किया है। घटना के कारण लोगों ने रावपुरा पुलिस थाने को घेर लिया था। जिसके चलते तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के स्केच जारी कर दिए। और मामले की जांचमे जुट गई है।
संवाददाता के मुताबिक, शहर के नवलखी मैदान में बुधवार रात 14 साल की किशोरी फियांस के साथ घूमने गई थी। इस दौरान दो युवक वहां पहुंच गए थे। पहले तो दोनों ने किशोरी के साथ बैठे युवके को खूब पीटा। बादमें युवक के वहां से भागने के बाद दोनों ही किशोरी को झाड़ियों में ले गए। और न् सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया। बल्कि मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी का रेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई गई है। हालांकि फ़िलहाल किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सयाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आएगी। लेकिन आरोपियों को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीम द्वारा शहर में जांच की जा रही है।