राजकोट : आप ने कभी सुना है की किसी मंदिर में आप को प्रसाद में पानीपूरी, पिज्जा ,हॉटडॉग या कोल्ड्रिंक या चोकलेट मिले? राजकोट में एक मंदिर है जहा प्रसाद में पानीपूरी, पिज्जा,हॉटडॉग जैसे भोग लगाये जाता है। ये मंदिर है देवी जीवंतिका माँ का। कहा जाता है की माँ जीवंतिका संतानोकी रक्षा करती है। और उनको हर मुश्किलों से दूर रखती है। इसलिए महिलाएं अपने संतानों की लंबी आयु और सुरक्षा के लिए माँ जीवंतिका का व्रत करती है।
राजकोट के राजपूत परा में ये मंदिर पिछले 46 साल से स्थापित है। मंदिर में रोज अलग-अलग प्रसाद दिया जाता है। कभी पानीपूरी तो कभी चोकलेट, बिस्किट और कोल्ड्रिंक भी दिया जाता है। मंदिर में जब शाम को आरती होती है तो प्रसाद लेने के लिए बच्चे बड़ी संख्यामें उमड़ पड़ते है। क्योंकि उन्हें पता है कि, यहां के प्रसाद में उनको अपनी मनपसंद चीजे मिलेगी।
राजकोट के इस मंदिर की प्रसिध्धि भारत में ही नहीं पर विदेश में भी है। देश और विदेश में बसे भारतीय लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर चोकलेट और बिस्किट जैसी चीजे पार्सल से प्रसाद के रूप में भेजते है। इन्टरनेट से www.jivantikaadyasthan.com पर हजारों लोग इस मंदिर में स्थापित माँ जीवंतिका के दर्शन करते है। इस वेबसाइट पर माता की पौराणिक कहानी समेत व्रत की सारी जानकारी भी दी गई है।