आणंद : आंकलाव के पास ट्रेलर और टेम्पो के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि, टेम्पो के परखच्चे निकल गए थे। और मौके पर ही 10 लोगो की मौत के साथ अन्य 6 लोग गंभीर रुपसे घायल हो गए। अकस्मात के कारण हाइवे पर मौत की किलकारियां गूंज उठी थी। घटना के बारेमें स्थानिको ने पुलिस और एम्ब्युलेंस को जानकारी दी थी। जिसके चलते प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई शुरु की है।
जानकारी के मुताबिक 16 से ज्यादा लोगो से भरा टेम्पो आंकलाव के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक एक ट्रेलर के साथ उसकी जोरदार टक्कर हुई। जिसके कारण टेम्पो में सवार लोग उछलकर रास्ते पर पटकाये थे। और गंभीर ईजा के कारण 10 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रुपसे घायल होने के कारण उनको अस्पताल भेजा गया। घटना के चलते हाइवे पर ट्रैफिकजैम हुआ था। हालांकि मौके पर दौड़ गई पुलिसने ट्रैफिक पूर्ववत करवाया था।
आंकलाव के पास हुए इस भयानक सड़क हादसे पर राज्य के मुख्यप्रधान विजय रुपाणी ने संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतको के परिजनों को राज्य सरकार की और से रुपये 2-2 लाख की सहायता की घोषणा की है। इतना ही नहीं घयलो के लिए भी तमाम जरूरी उपचार निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर तंत्र को आदेश भी दिए गए है। बतादे कि, फ़िलहाल 6 लोगो का उपचार चल रहा है। जिसमे 2 की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।