जब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हुई है तब से ये दोनों किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कई ये दोनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा के विषय बनते है तो कभी अपने कमेंट्स के लिए दर्शकों के बीच छाए रहते है।
आपको बता दें, निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजेलिस में हुए ‘बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड’ नाईट में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। प्रियंका और निक के अलावा इस अवार्ड नाईट में सोफी टर्नर, डेनियल जोनस भी अपने जोनस भाईयों का होसला बढ़ाते हुए दिखाई दिए थे।
‘बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड’ नाईट में जोनस भाई लाइव कॉन्सर्ट करते हुए दिखाई दिए। साथ ही ये ‘Cake By The Ocean’ में परफॉर्म कर रहे थे। इस लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक जोनस बदर्स गाते हुए स्टेज से उतारे और परफॉर्म करने लगे। इसी बीच मौका साधते हुए निक ने प्रियंका को सबके सामने किस किया।