गीरसोमनाथ : लोकसभा के तीसरे चरण में देशभर के 116 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुए। जिसमें गुजरात की 26 सभी सीटें शामिल हैं। सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री का भावी ईवीएम में कैद हो चुका है। ऐसे में गुजरात का एक बुथ ऐसा है जहाँ 100 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। और तमाम चुनावों में इस बुथमें शतप्रतिशत मतदान होता है।
गीर के जंगलों में स्थित बाणेज तीर्थस्थान के महंत के लिए वन में मतदान केंद्र बनाया गया। इस बूथ से वोट डालने वाले महंत भरतदासबापु ने कहा, ‘एक वोट के लिए सरकार ने इस मतदान केंद्र को बनाने के लिए पैसे खर्च किये। जैसे ही मैंने वोट डाला यहां 100 प्रतिशत मतदान हुआ। हर जगह 100 प्रतिशत मतदान हो इसके लिए मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वह जाएं और अपना किंमती वोट डालें।
बतादे कि, इस चरण में जिन 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों में मतदान हुआ। जिसमे गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं।