गुजरात में 10 से 15 सीटो पर कोंग्रेस का विजय निश्चित, राजकोट प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहमद पटेल का दावा
राजकोट : कोंग्रेस राज्यसभा के सदस्य अहमद पटेल आज सौराष्ट्र के दौरे पर है। राजकोट में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबंधी और जीएसटी को विफल बताकर गुजरात में 10 से 15 सीटो पर कोंग्रेस का विजय निश्चित होने का दावा पटेलने किया। साथ ही भाजपा को देशमें 200 से कम सीट मिलने की बात भी उन्होंने कही थी।
नोटबंधी ओर जीएसटी के कारण देश का हर तबक्का भाजपा सरकार से नाराज
बकौल अहमद पटेल 5 साल शासन करने के बाद अब भाजपा को हिसाब देना चाहिए। लेकिन वो उल्टा हमसे हिसाब मांगते है। नोटबंधी ओर जीएसटी के कारण देश का हर तबक्का आज भाजपा सरकार से नाराज है। इस बारेमें बात करने के बजाय राष्ट्रवाद की बड़ी-बड़ी बाते भाजपा के लोग कर रहे है। इसको लेकर “सरहदों पर है तनाव लगता है चुनाव आनेवाला है” शायरी बोलकर तंज भी पटेलने किया। और 23 मई के बाद नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री बनने का विश्वास व्यक्त किया था।
पक्षपलटू लोग निजी स्वार्थ से भाजपा से जुड़े है यह बात जनता भी जानती है
कोंग्रेस छोड़कर भाजपा में जानेवाले नेताओ के बारेमें बताते हुए उन्होंने कहा था कि, भाजपा द्वारा रुपयों का लालच देकर जोड़तोड़ की राजनीति की जा रही है। और पक्ष बदलनेवाले लोग भी सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए ऐसा करते होने की बात से जनता भी भलीभांति वाकिफ है। चुनावों के परिणाम आते ही पक्षपलटू लोग अपने किए पर पछतावा करेंगे।
योगी खुद को चुनाव आयोग से ऊपर मान रहे है
योगी द्वारा आचारसंहिता का भंग करने के बारेमें उन्होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ खुद को चुनाव आयोग से ऊपर मान रहे है। भाजपा के शासन में स्वायत संस्थाओं को गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र के लिए यह बात खतरे की घंटी है। मध्यप्रदेश कौभांड के आरोपो के बारेमें उन्होंने कहा कि, अगर हमने भ्रष्टाचार किया है तो अभी भाजपा के पास कुछ दिन बाकी है, हमे फांसी पर लटका सकती है।